20 जून 2015 - 10:48
 यमनी सेना ने एक बड़े क्षेत्र से आतंकियों को खदेड़ा।

यमन की सेना और स्वयंसेवी बलों ने बीस किलोमीटर के एक पर्वतीय क्षेत्र को आतंकियों के क़ब्ज़े से स्वतंत्र करा लिया है।

यमन की सेना और स्वयंसेवी बलों ने बीस किलोमीटर के एक पर्वतीय क्षेत्र को आतंकियों के क़ब्ज़े से स्वतंत्र करा लिया है। अलमसीरा टीवी चैनल ने रिपोर्ट दी है कि स्वतंत्र हुए क्षेत्र मारब प्रांत के सरवाह और नख़ला सैन्य छावनी के निकट स्थित हैं। आईएसआईएल और सऊदी सरकार के एजेन्ट इस क्षेत्र को आतंकी तत्वों के प्रशिक्षण और गोला बारूद बनाने के लिए प्रयोग करते थे।
अलमसीरा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों ने थोड़े समय में इस क्षेत्र को आतंकवादियों से छुड़ा लिया जो एक स्ट्राटैजिक सफलता है। दूसरी ओर यमन के सुरक्षा बलों ने उत्तरी सनआ में अलक़ायदा के एक अड्डे का पता लगाने के बाद उस पर नियंत्रण कर लिया। इस अड्डे पर विभिन्न प्रकार के बम तैयार किए जाते थे।